Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में आठ कन्याओं के होंगे धूमधाम से विवाह, तैयारियां जोरों पर

टीकमगढ़ में आठ कन्याओं के होंगे धूमधाम से विवाह, तैयारियां जोरों पर

181
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। प्रदीप खरे। गरीब और असहाय परिवार की बेटियों के भी अरमान होते हैं कि उनका विवाह भी शान से हो। गरीबी उनके विवाह में बाधा नहीं बने और इन बेटियों के विवाह भी धूम धाम से हों, इसके लिए नगर के मातृशक्ति संगठन द्वारा विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह विवाह समारोह आगामी 10 दिसंबर 2025 आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा चौहान ने दी। वह पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोल रही थीं। नगर के मातृ पितृ छाया वृद्ध आश्रम में मातृ शक्ति संगठन द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर श्रद्धा चौहान ने बताया कि 10 दिसम्बर को सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। यहां सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस समारोह में कुल आठ जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से बेटियों को पर्याप्त उपहार दिए जाएंगे, जिसमें सोने चांदी के जेबर, कपड़े, बिस्तर, बर्तन आदि शामिल हैं। उपहार के सामान की भी व्यवस्था जन सहयोग से कर ली गई है।
मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रद्धा चौहान ने जानकारी दी कि महिला सदस्यों के सहयोग से संगठन पिछले छह सालों से मातृ पितृ छाया वृद्ध आश्रम का संचालन कर रहा है। पिछले वर्ष भी सामूहिक कन्या विवाह समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें पांच जोड़ों का विवाह हुआ था। इस बार पहले सात जोड़ों का विवाह तय हुआ था, जिसमें एक और परिवार के शामिल होने से अब कुल आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
विवाह समारोह का विस्तृत कार्यक्रम भी बताया गया। 9 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजे से मेहंदी की रस्म होगी। 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शहर के बजरंग अखाड़ा मंदिर से दूल्हों की सामूहिक बारात निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के बाद दोपहर 1 बजे नजरबाग मैदान में दूल्हों का टीका होगा। दोपहर 2 बजे से पाणिग्रहण संस्कार की रस्में शुरू होंगी, जिसके बाद शाम 5 बजे देव दर्शन और शाम 6 बजे विदाई का कार्यक्रम रखा गया है। बताया गया है कि विवाह समारोह में कन्या और वर पक्ष के 40-40 लोगों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। डॉ. हर्षित तिवारी ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय विधायक यादवेन्द्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय आदि के साथ ही संगठन के सभी सदस्यों एवं कुछ शहर के अनेक लोगों ने भी आर्थिक सहयोग किया है। सामूहिक सहयोग से इन आठ जोड़ों का विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर संस्था की महिला सदस्य व अन्य समाजसेवी मौजूद रहे। उन्होंने सभी नागरिकों से सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here