Home डेली न्यूज़ नई बाइक खरीदने के बाद युवक ने की आत्महत्या

नई बाइक खरीदने के बाद युवक ने की आत्महत्या

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र से आत्महत्या का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां पर एक युवक ने नई बाइक खरीदने के बाद अगले दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि मृतक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुर्राहा के कनैरा गांव का रहने वाला था और उसका नाम रमेश कुशवाहा था। शनिवार को ही रमेश ने नई बाइक खरीदी थी और इसके अगले दिन यानि की रविवार को अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत पर लगे एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रमेश ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके पीछे के कारण अभी सामने नहीं आए हैं, पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here