Home डेली न्यूज़ एनटीपीसी प्लांट के खिलाफ तीन गांवों का प्रदर्शन, काम बंद

एनटीपीसी प्लांट के खिलाफ तीन गांवों का प्रदर्शन, काम बंद

24
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। एनटीपीसी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को खुलकर सामने आया। सांदनी, बांदनी और बरेठी गांव के लोगों ने मुआवजा, रोजगार और अन्य वादे पूरे न होने के विरोध में प्लांट का काम ठप करा दिया। बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने एनटीपीसी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनटीपीसी अधिकारियों ने जमीन अधिग्रहण के दौरान कई वादे किए थे जिनमें स्थानीय लोगों को रोजगार देना, स्कूल और आंगनवाड़ी बनवाना जैसी प्रमुख बातें शामिल थीं लेकिन अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। कई प्रभावित परिवारों को उनकी जमीन का मुआवजा भी नहीं मिल सका है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। बावजूद इसके ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते, उनका विरोध जारी रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here