छतरपुर। कलेक्टर जिला छतरपुर के निर्देशन में विगत् वर्षो की भॉति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान जिले के समस्त नगरीय निकायो में संचालित किया जा रहा हैं जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने राष्ट्र के प्रति भावनाओ को जगृत एवं सम्मान के उद्देश्य से किया जा रहा हैं। इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ केन्द्र शासन द्वारा हर घर स्वच्छता का विषेष अभियान भी संकलित किया गया हैं जिसमे स्वच्छ घर ही राष्ट्र को सम्मान दिलाता हैं इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु स्वभाव स्वच्छता अन्तर्गत उक्त थीम को लिया गया हैं। इसी अनुक्रम में नगर परिषद खजुराहो के द्वारा सांसद बी.डी. शर्मा स्थानीय विधायक अरविन्द पटैरिया के मार्गदर्शन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी एवं अध्यक्ष अरूण अवस्थी के निर्देशन में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान का संचालन निकाय क्षेत्र में किया जा रहा हैं।
अध्यक्ष नगर परिषद खजुराहो एवं मुख्य नगर पालिका अधिकरी के द्वारा उक्त विषय में बताया गया कि 15 अगस्त के पूर्व खजुराहो क्षेत्र में विभिन्न वार्डो में हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता अभियान का संचालन किया जायेगा साथ ही छात्रो, एनजीओ, स्व सहायता समूह एवं विभिन्न कार्योलयो के साथ मिलकर निकाय के लोगो को जागरूक करने हेतु विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा।









