Home डेली न्यूज़ आकाशवाणी तिराहे पर की वाहनों की जांच

आकाशवाणी तिराहे पर की वाहनों की जांच

40
0
Jeevan Ayurveda

दुकानों का निरीक्षण करने के बाद आकाशवाणी तिराहे पर सीजेएम श्वेता निवेश जैसवाल और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अरविंद सिंह गुर्जर की मौजूदगी में वाहन चेकिंग अभिया चलाया गया। सीएसपी अमन मिश्रा, सिटी कोतवाली टीआई अरविंद सिंह दांगी, और यातायात प्रभारी बृहस्पति कुमार साकेत की टीम ने नियम तोडऩे वाले वाहनों पर सख्ती बरती। दो डंपर और एक फॉच्र्यूनर को न्यायालय भेजा गया। एक सांसद प्रतिनिधि की थार पर हूटर के लिए 3,000 रुपये, बिना वर्दी बस चालक के लिए 1,500 रुपये, बिना नंबर प्लेट और वर्दी वाली दूसरी बस के लिए 1,000 रुपये, और बिना सीट बेल्ट व नंबर प्लेट वाले चार पहिया वाहनों के चालान काटे गए। कुल 20 चालान बनाए गए, जिनमें ब्लैक फिल्म, हूटर, सर्च लाइट, और कागजात न होने के मामले शामिल थे। यातायात थाने ने 25,000 रुपये के चालान काटे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here