Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवारों को रौंदा

तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवारों को रौंदा

47
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के डुमरा तिराहे के समीप बीती रात ग्रेनाइट पत्थर से लदे तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया, जिससे एक की मौके पर और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि एक मृतक का शव दो हिस्सों में बंट गया, घटना स्थल पर शव के दो हिस्से करीब 500 मीटर के अंतराल पर पड़े मिले। उक्त घटना से गुस्साए परिजनों ने चक्का जाम कर दिया, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद खोला गया।
महाराजपुर थाना क्षेत्र के डुमरा तिराहे के पास बुधवार की रात को हुए इस हादसे में बगमऊ गांव निवासी अजुद्दी अहिरवार 42 वर्ष और कालीचरण अहिरवार एक बाइक पर सवार होकर महाराजपुर में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कटहरा गांव की निजी ग्रेनाइट खदान से पत्थर लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि अजुद्दी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, और उसका शव दो हिस्सों में बंट गया। शव का एक हिस्सा घटनास्थल पर पड़ा रहा, जबकि दूसरा हिस्सा ट्राले के बीच के पहिए में फंसकर 500 मीटर तक ?घिसटता गया। वहीं दूसरा बाइक सवार कालीचरण अहिरवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहां ट्राला चालक मौके से फरार हो गया था।
नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए परिजनों ने नायरा पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर एसडीओपी नवीन दुबे के नेतृत्व में महाराजपुर, सिविल लाइन और अन्य थानों की पुलिस पहुंची। एसडीओपी ने परिजनों को समझाइश दी और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। लगभग दो घंटे बाद चक्का जाम खोला गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here