
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव के दो युवक, गांव के एक मुर्गी पालक के घर से मुर्गी चुराकर भाग रहे थे तभी बच्चों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। इसी बात से नाराज होकर मुर्गी चोर युवकों ने बच्चों के साथ मारपीट कर दी। मंगलवार की सुबह बच्चों के परिजन ने बमीठा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवगांव निवासी वीरन और राजू नाम के दो युवक मुर्गी पालन करने वाले संतोष बंसल के घर से एक मुर्गी चुराकर भाग रहे थे, तभी संतोष के पुत्र अजीत ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। अजीत द्वारा शोर मचाए जाने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। मंगलवार की सुबह अजीत के माता-पिता ने बमीठा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।








