
छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा महिंद्रा स्टार ऑटोमोबाइल के कैंपस प्लेसमेंट का सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया। जिसमें स्टार ऑटोमोबाइल के जनरल मैनेजर हेमराज पाठक एवं ब्रांच मैनेजर संजय पांडे द्वारा विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। कैंपस प्लेसमेंट में कुल 75 विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता की। जिसमें महिंद्रा स्टार ऑटोमोबाइल द्वारा विभिन्न पदों पर 15 विद्यार्थी चयनित किए गए। जिसमें एचआर, असिस्टेंट एचआर, आईसीईआर एफ एसी सेल्स, डिजिटल मैनेजर आदि पदो पर चयन हुआ।महिंद्रा स्टार ऑटोमोबाइल के जनरल मैनेजर हेमराज पाठक ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम, चेयरमैन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, कुलगुरु डॉ. अनिल धगट, उपकुलगुरु डॉ. गिरीश त्रिपाठी, प्रभारी कुलसचिव डॉ. अमित जैन ने प्लेसमेन्ट के सफल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की।








