
छतरपुर। नौगांव जनपद की ग्राम पंचायत चौबारा के सचिव और पंचायत इस्पेक्टर पर एक व्यक्ति ने डेयरी प्लांट की एनओसी के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। फरियादी मनोज कुमार साहू ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उन्होंने 2 वर्ष पूर्व चौबारा में बुन्देलखण्ड डेयरी का प्लांट लगाया था, जिसकी एनओसी देने के एवज में पंचायत इंस्पेक्टर और सचिव पीसी अहिरवार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। मनोज के मुताबिक वह पिछले 3 साल से अपने दस्तावेज लेकर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ से लेकर अन्य विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहा है लेकिन आज तक उसकी सुनवाई नहीं हुई है।









