Home डेली न्यूज़ सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने 8 सूत्रीय मांगों को...

सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर एवं सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुधवार को भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ो नगर पालिका कर्मचारियों के साथ भारतीय सफाई मजदूर संघ जिलाध्यक्ष आदित्य बाल्मीक के नेतृत्व में कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया छतरपुर नगर पालिका में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी को 3 माह से वेतन नहीं दिया गया है साथ ही छतरपुर नगर पालिका परिषद से आउटसोर्स पूर्णता समाप्त किया जाए एवं स्वीकृत पदों पर भर्ती की जाए, विनियमित एवं संविदा कर्मचारियों का (एन.पी.एस)(इ.पी.एफ) काटा जाए।शासन द्वारा लागू पुराना वेतन दर पुन: लागू करने, कटी हुई वेतन का एरियर्स भुगतान किया जाए सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सफाई कर्मचारियों ने दिया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द मांगो का निराकरण नहीं होता है तो समस्त नगर पालिका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे। ज्ञापन के दौरान बृजलाल अनुरागी, इंजीनियर नीरज बाल्मिक, हेमेंद्र बाल्मिक, रवि पथरौर, मनीष अहिरवार, इमरान खान, आजाद, चंद्रभान, आशीष वाल्मीक सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं छतरपुर नगर पालिका कर्मचारी सम्मिलित हुए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here