
छतरपुर। सिंधी युवा समाज के संरक्षक एवं प्रवक्ता हरीश लालवानी ने बताया कि, सिंधी समाज के अध्यक्ष श्याम आडवाणी, भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद लालवानी एवं सिंधी समाज के सम्माननीय जनों की उपस्थिति में, संरक्षकों के मार्गदर्शन से युवा समिति की कार्यकारिणी घोषित की गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देकर समाज को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने का आवाहन किया।उन्होंने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में पूर्व युवा अध्यक्ष मयंक रतनानी को भारतीय सिंधु सभा का प्रदेश सदस्य और छतरपुर तथा टीकमगढ़ जिले का प्रभारी बनाया गया है। वहीं जिले की कार्यकारिणी में सतीश वाधवानी को अध्यक्ष, श्याम वाधवानी को महामंत्री, दीपक प्रेमचंदानी को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंधी को कोषाध्यक्ष, प्रकाश थवानी सह कोषाध्यक्ष, जीतू फब्बान मंत्री, केशु सिंधी तथा कमल लालवानी मीडिया प्रभारी और नितिन वरियानी, सोनू फूलवानी को प्रचार मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा संरक्षक मंडल में हरीश सोनू लालवानी, अजय फुलवानी, विनोद बजाज, दिलीप बुधरानी, सतीश आडवाणी, आनंद रतनानी, किशन ओटवानी और अशोक नागवानी शामिल हैं। युवा समिति के विशेष सदस्यों में मनीष पुरस्वानी, कमल वासवानी, श्रीकांत तोलानी, मुकेश वाधवानी, मुकेश ओछवानी, बृजेश रतनानी, हरीश चुगवानी, संजय पंजवानी, शंकर आडवाणी, मोनू नागवानी, संजय रोहणा, शुभम आडवाणी, बादल प्रेमचंदानी, गौरव पंजवानी, श्याम वरयानी, संदीप फूलवानी, गोविंद वासवानी, राकेश रिक्की वासवानी, मोहित ओटवानी, विजय पुरुषवानी को स्थान मिला है।








