Home डेली न्यूज़ राज्य कर्मचारी संघ की बैठक में समस्याओं पर हुआ विचार

राज्य कर्मचारी संघ की बैठक में समस्याओं पर हुआ विचार

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जिला संयोजक श्रीकांत मिश्रा को जानकारी दी।जिला संयोजक श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों के हित कल्याण के लिये वे सदैव तत्पर हैं और कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में जिला स्तर पर विभागों में संपर्क कर ज्ञापन दिया जायेगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रयास किये जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी देवेन्?द्र कुमार सुमन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अशोक पटैरिया रहे जबकि अध्यक्षता देवेन्द्र हिंगवासिया प्रदेश उपाध्यक्ष ने की। इस अवसर पर नरेश यादव, बृजेन्द्र अहिरवार, भगवानदास पटेल, विपेन्द्र दीक्षित, अरुण सक्सेना, संतोष वाजपेई, सोमेश दीक्षित, दिव्या तिवारी, सूर्य प्रताप सिंह, डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह, अनूप नायक, आनंद कुमार पाराशर, राजेश विश्वकर्मा, संतोष कुमार वाजपेई, दिलीप शुक्ला, मिथलेश देव शुक्ला, रामाधार मिश्रा, संतोष सिंह सेंगर तथा आनंद सोनी आदि शामिल रहे। बैठक में उपस्थित समस्?त अतिथियों, पदाधिकारियों का आभार विपिन दीक्षित सह जिला संयोजक ने माना।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here