टीकमगढ़ । शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय जिला पुस्तकालय के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह में टीकमगढ़ नगर के आदर्श माता-पिता, प्रेरक शिक्षक, वरिष्ठ पत्रकार और रंगमंच से जुड़े जन शिक्षकों का सम्मान किया गया. सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाश चंद्र नायक वरिष्ठ व्याख्याता डाइट, शिक्षाविद श्री फूलचंद जैन और पूर्व प्रचार्य श्री महेंद्र खरे जी मंच पर उपस्थित थे.
सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्माननीय श्रीमती सरोज नाग (माँ), श्री प्रदीप खरे मंजुल (पत्रकार), डॉ. दीपक जैन (शिक्षक), श्रीमती शिल्पा खरे (शिक्षक), श्री शमी मोहम्मद (शिक्षक), श्री कृष्णकांत कारपेंटर (शिक्षक), श्री संदीप श्रीवास्तव (रंगमंच) जी का सम्मान शाल, श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर किया गया
इस गरिमा में सम्मान समारोह में श्री राजीव नामदेव, श्रीमती विनीता नाग, श्री संदीप लोधी, श्री अरविंद अहिरवार, प्रशांत जैन, रोहित कुमार अहिरवार, करन आहूजा, प्रियंका दुबे, दीक्षा लिटोरिया, फिजा रंगरेज, नवनीत यादव, सुरेंद्र अहिरवार, जयपाल राजपूत, उपस्थित रहे।