Home डेली न्यूज़ एसपी की सख्ती का दिखने लगा असर

एसपी की सख्ती का दिखने लगा असर

31
0
Jeevan Ayurveda

सोशल मीडिया से गायब हुईं हथियारों की तस्वीरें और वीडियो

छतरपुर। पिछले दिनों जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम धमौरा में हुए प्राचार्य हत्याकांड के बाद से पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी अवैध हथियारों का इस्तेमाल, विक्रय और सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पिछले करीब एक सप्ताह में पूरे जिले से दर्जनों अपराधियों को इस मुहिम के तहत पकड़कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक की इस सख्ती का असर भी अब देखने को मिल रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल होने वालीं हथियारों की तस्वीरें और वीडियो गायब हो गए हैं।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हुए प्राचार्य हत्याकांड सहित अन्य जघन्य वारदातों के बाद छतरपुर पुलिस पर सवालिया निशान खड़े होने लगे थे। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने रणनीति तैयार की और अवैध हथियारों के विक्रय, इस्तेमाल तथा प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरु किया, जिसके तहत एक सप्ताह में दर्जनों अपराधी पकड़े गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने अभियान शुरु करने के साथ ही दो नंबर 7040100430 और 7049101021 भी जारी किए थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि यदि आपके आसपास अथवा सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति अवैध हथियार का प्रदर्शन करता है, हथियार के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो, वीडियो अथवा स्टेटस लगाता है तो आप तुरंत उक्त नंबरों पर फोन लगाकर, अन्यथा व्हाट्सएप के जरिए सूचना दें, संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक स्वयं सोशल मीडिया की निगरानी करते हुए कार्रवाईयों की समीक्षा भी कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक की इस पहल का असर भी दिखाई देना शुरु हो गया है। जहां कुछ दिन पहले तक आए दिन युवा हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो डाल रहे थे, वहीं अब इस तरह की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया से गायब हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here