Home डेली न्यूज़ युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने बुराई के कारण लगा दिए हत्या...

युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने बुराई के कारण लगा दिए हत्या के आरोप

26
0
Jeevan Ayurveda

एसपी के पास पहुंचे परेशान ग्रामीण, बोले- कराई जाए निष्पक्ष जांच1

छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ेलनपुरवा निवासी ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि गांव के एक युवक ने घरेलू कलह के चलते पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी लेकिन उसके परिवार वालों ने पुरानी बुराई के कारण पुलिस के सामने उन पर हत्या का संदेह जाहिर किया है, जिस कारण से पुलिस द्वारा उन्हें पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा है।मड़ेलनपुरवा निवासी बैजनाथ यादव ने बताया कि गांव के राममिलन राजपूत का अक्सर उसकी पत्नी के साथ विवाद होता था। गत 24 नवंबर को पत्नी से विवाद होने के बाद राममिलन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। चूंकि मृतक राममिलन के परिवार की बजैनाथ, मोती पाल, कमतू पाल और फूलचन्द्र पाल से बुराई है, जिस कारण से राममिलन के परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई के दौरान हत्या का संदेह जाहिर करते हुए उनके नाम लिखवा दिए। अब मातगुवां पुलिस द्वारा पूछताछ के नाम पर उक्त चारों लोगों को थाने बुलाया जा रहा है, जिससे वे परेशान हैं। एसपी कार्यालय में आवेदन देकर बजैनाथ, मोती पाल, कमतू पाल और फूलचन्द्र पाल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उन्हें परेशान न किए जाने की मांग की है।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here