Home डेली न्यूज़ एनआरसी लवकुशनगर में भर्ती 1 वर्षीय राधा हुई स्वस्थ

एनआरसी लवकुशनगर में भर्ती 1 वर्षीय राधा हुई स्वस्थ

37
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। लवकुशनगर के ग्राम परसेड़ी की 1 वर्षीय बच्ची राधा जो अस्वस्थ रहती थी। उसके उपचार के लिए आंगनबाड़ी में मां को दिए गए परामर्श और बीएमओ डॉ. एस.पी. शाक्यवार एवं डॉ.एस.एस. चौहान द्वारा बच्ची का उपचार किया गया। बच्ची के सारे टेस्ट, एक्स-रे, सीबीसी, मॉनिटर टेस्ट करवाया एवं राधा ने धीरे-धीरे एफ.75 डाइट लेख शुरू किया। जिससे राधा की सेहत में 5वें दिन से सुधार आना शुरू हो गया। अब राधा काफी देर तक बैठकर खेलती थी। एन.आर.सी एफ.डी. द्वारा माता को खान-पान एवं सफाई और घर पर उपलब्ध सामग्री के द्वारा पौष्टिक आहार बनाने की परामर्श दिया गया। बच्ची की भूख वापस आ गई थी एवं बच्ची रुचि पूर्वक खाना खाने लगी थी। डॉ. मधुरम त्रिपाठी द्वारा भी भ्रमण के दौरान राधा की मां को उचित खानपान के विषय में सलाह भी दी गई थी। राधा की माता को सही तरीके से स्तनपान कराना एवं उचित आहार बनाना सिखाया गया एवं प्रत्येक 15 दिन पर फॉलो अप के लिये एन.आर.सी. लवकुशनगर आने के लिए कहा गया। बच्ची एनआरसी में 26 जून 2024 को भर्ती हुई थी उस समय 4.290 कि.ग्रा. वजन था और उसके मुंह में छाले थे जिससे वह अस्वस्थ रहती थी और उसे खान पान समस्या होती थी। उपचार और बेहतर देखरेख के बाद 10 जुलाई 2024 को डिस्चार्ज के समय उसका वजन 4.980 कि.ग्रा. हो गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here