Home डेली न्यूज़ एएनएम पुष्पा भट्ट सहित चार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

एएनएम पुष्पा भट्ट सहित चार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दीपावली के मौके पर जिला चिकित्सालय के चार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय परिसर में भावभीनी विदाई गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में एएनएम पुष्पा भट्ट, नर्सिंग ऑफिसर मोनिका सिंह, एएनएम रामरति रैकवार और स्वीपर अशोक शामिल हैं। जिला चिकित्सालय के हॉल में विदाई समारोह में सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार, आरएमओ डॉ. अमित अग्रवाल सहित पूरा नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया। डॉ. जीएल अहिरवार सिविल सर्जन ने कहा कि एक दिन प्रत्येक कर्मचारी को सेवानिवृत्त होना है लेकिन जो कर्मचारी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी करके सेवानिवृत्त होता है उसकी कमी विभाग को हमेशा खलती है। आज जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं वह सभी कर्मचारी विभाग के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से अपना काम करते रहे। उन्होंने एएनएम पुष्पा भट्ट के लिये कहा कि उन्होंने कोविड जैसे संकटकाल में अपना दायित्व पूरी तरह निभाया। जिला चिकित्सालय का टीकाकरण लक्ष्य कभी पीछे नहीं रहा है और न ही उनके कार्यकाल में कभी टीकाकरण से संबंधित कोई शिकायत मिली। उन्होंने कहा कि अब यह जिम्मेदारी पहले से अधिक निभाने की जबावदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त होने के बाद भी एएनएम पुष्पा भट्ट का सहयोग हमें समय-समय पर मिलता रहेगा। डॉ. अमित अग्रवाल आरएमओ ने कहा कि हम जिन कर्मचारियों का आज विदाई दे रहें हैं वह हमारे परिवार के सदस्य हैं। कभी भी इन कर्मचारियों से हमें शिकायत नहीं रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here