Home डेली न्यूज़ धड़ल्ले से गांजा बेच रही महिला का वायरल हुआ वीडियो

धड़ल्ले से गांजा बेच रही महिला का वायरल हुआ वीडियो

29
0
Jeevan Ayurveda

एक दिन पहले पुलिस ने महिला के पुत्र को किया था गिरफ्तार

छतरपुर। पुलिस विभाग भले ही नशे के अवैध कारोबार पर विराम लगाने के लिए कार्रवाईयां कर रहा हो लेकिन अभी भी शहर के कई स्थानों पर अवैध मादक पदार्थों का विक्रय किया जा रहा है। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड से सामने आया है, जहां रहने वाली एक महिला द्वारा अवैध रूप से गांजा विक्रय किया जा रहा है। इस बात खुलासा तब हुआ जब किसी व्यक्ति ने गांजा बेचे जाने के दौरान चुपके से वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला द्वारा 100 रुपए में ग्राहक को गांजा की पुडिय़ा दी गई। महिला द्वारा गांजा का विक्रय अपने घर से किया जा रहा है। बताया गया है कि महिला सटई रोड पर रेलवे के पुल के पास रहती है और उसके निवास पर दिन भर गांजा खरीदने वालों की लाइन लगी रहती है। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस महिला का वीडियो वायरल हुआ है, उसके पुत्र को हाल ही में हमने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here