Home डेली न्यूज़ ब्रह्माकुमारीज किशोर सागर परिसर में कल सजेगी श्री रामजी की दिव्य झांकी

ब्रह्माकुमारीज किशोर सागर परिसर में कल सजेगी श्री रामजी की दिव्य झांकी

57
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा का पवित्र अनुष्ठान होने जा रहा है जिसकी लहर पूरे देश में छाई हुई है और जनमानस के अंदर बहुत ही उमंग उत्साह है कि हमारे श्री रामजी आने वाले हैं इसलिए हर जगह पर उनके आगमन के पूर्व भव्य शोभायात्राएं और अनेकानेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के इस पवित्र अनुष्ठान के एक दिन पूर्व ब्रह्माकुमारीज किशोर सागर द्वारा विद्यालय परिसर में ही श्री रामजी की दिव्य झांकी दिनांक 21 को सजाई जाएगी और हजारों दिए जलाए जाएंगे। कार्यक्रम का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस कार्यक्रम में समस्त नगरवासी सादर आमंत्रित है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here