Home डेली न्यूज़ कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ शुरू

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर की चेतगिरि कॉलोनी में स्थित निर्मल ओमकारेश्वर मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा के साथ इस ज्ञानयज्ञ की शुरूआत हो गई। चित्रकूट धाम से पधारे कथाव्यास पूज्य संत श्री उर्मिलादास महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का अवसर मिलेगा। पितृपक्ष में हो रही कथा से पितरों का भी कल्याण होगा। 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक यह कथा होगी। पहले दिन निर्मल ओमकारेश्वर मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्ग से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण के पास स्थित कथास्थल तक पहुंची। सामूहिक रूप से होने वाली इस कथा के प्रारंभ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अधिक से अधिक कथाप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने तथा कथा का रसपान करने का आग्रह किया गया है। कथा के यजमान प्रमोद कुमार पटैरिया रहे, मोनू रावत, पूर्णदत्त चतुर्वेदी दीपू, प्रिंस साहू, मुकेश मिश्रा, मनोज गुप्ता, हेमंत शर्मा, देवेन्द्र विश्वकर्मा, अभिषेक तिवारी सहित अन्य साथी विशेष सहयोग दे रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here