
जमीनी सौदे के एवज में मांगे 5 लाख, एसपी से हुई शिकायत
छतरपुर। भगवां थाना अंतर्गत आने वाले घुवारा के नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि का धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वारयरल हुआ है, जिसमें प्रतिनिधि के द्वारा एक जमीनी सौदे के एवज में क्रेता से 5 लाख रुपए की मांग करते हुए गाली-गलौज की जा रही है। मंगलवार को पीडि़त व्यक्ति ने इस आशय की एक शिकायत भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है।पीडि़त संजू सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उसने घुवारा में 10 एकड़ जमीन और एक मकान खरीदा है। इसी सौदे के एवज में घुवारा नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि जाहर सिंह द्वारा उससे 5 लाख रुपए की मांग की जा रही है, साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है। संजू सिंह का आरोप है कि बीते रोज जाहर सिंह ने उसके एक रिश्तेदार को फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी है, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। संजू सिंह ने बताया कि जाहर सिंह से मिली धमकी के बाद से वह और उसका परिवार दहशत में है। एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।









