Home डेली न्यूज़ पंचायत ने बंद किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में होने वाला...

पंचायत ने बंद किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में होने वाला सामूहिक कार्यक्रम

27
0
Jeevan Ayurveda

पौधों को हटाकर कराई जा रही खेती, उत्तराधिकारी ने जताई आपत्ति

छतरपुर। राजनगर जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सलैया निवासी जितेन्द्र किशोर अग्निहोत्री ने बताया कि उसके दादा स्व. शिवकिशोर अनिग्होत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिनकी स्मृति में शासन द्वारा वर्ष 2021-22 में गांव में अमृत सरोवर का निर्माण करवाया गया था। साथ ही पंचायत को निर्देश दिए गए थे कि हर वर्ष राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी से ध्वजारोहण कराया जाए और सरोवर के पास खाली पड़ी भूमि पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में पौधरोपण कराया जाए। जितेन्द्र का आरोप है कि पंचायत को शासन का यह निर्णय पसंद नहीं था इसलिए एक-दो बार खानापूर्ति करने के बाद पंचायत ने न केवल उक्त कार्यक्रम आयोजित करना बंद कर दिया, बल्कि सरोवर के किनारे लगे उसके दादा जी के नाम के शिलालेख को भी तोड़ दिया गया है। इसके अलावा सरोवर के पास जिस भूमि पर शासन के निर्देशानुसार उसके दादा की स्मृति में पौधरोपण किया गया था, वहां के पौधों को हटाकर वर्तमान में पंचायत की सहमति से कुछ लोगों द्वारा खेती की जा रही है। जितेंद्र का कहना है कि यह उसके दादा का अपमान है, जिससे वह और उसका परिवार दुखी है। कलेक्टर को आवेदन देकर जितेन्द्र ने कार्यक्रम को ससम्मान आयोजित करवाने और पंचायत द्वारा किए गए नियम विरुद्ध कार्य की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here