Home डेली न्यूज़ गौरिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

गौरिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

89
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज गौरिहार कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर विजयादशमी उत्सव, पथ संचलन कार्यक्रम एवं शस्त्र पूजन का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्वक किया गया।
स्थानीय नायक पेट्रोल पंप परिसर में दोपहर बाद 2 बजे से स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण प्रारंभ हुआ। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने निर्धारित मार्ग पर कस्बे में अनुशासन और एकता का अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए पथ संचलन किया। संचलन के दौरान मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि विजयादशमी संघ का प्रमुख वार्षिक उत्सव है और इस वर्ष यह आयोजन विशेष महत्व रखता है क्योंकि संघ अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। शस्त्र पूजन के समय पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की गई। गौरिहार क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से आए नागरिकों और युवाओं में भी कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक संरक्षण के संकल्पों को दोहराया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here