Home डेली न्यूज़ महिला ने चाचा ससुर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

महिला ने चाचा ससुर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

33
0
Jeevan Ayurveda

पति ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

छतरपुर। चंदला थाना अंतर्गत आने वाली बछौन चौकी क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी महिला ने अपने चाचा ससुर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक बीते रोज जब घर के सदस्य खेत पर गए थे तब मौका पाकर चाचा ससुर घर में घुसा और छेड़छाड़ की गई। मंगलवार को महिला के पति ने जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।पीडि़त महिला के पति ने बताया कि पिछले लगभग 4 महीने से उसके चाचा सूरजबली उर्फ सुर्रू कुशवाहा द्वारा उसकी पत्नी को परेशान किया जा रहा है। सोमवार को घर के सभी सदस्य खेत पर गए थे, तभी उसका चाचा सूरजबली घर में घुसा और पत्नी के साथ छेड़छाड़ की गई। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीडि़त महिला का आरोप है कि आरोपी अक्सर उसे देखकर अश्लील बातें करता है, जिससे वह परेशान है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर महिला और उसके पति द्वारा आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here