
ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
छतरपुर। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर छतरपुर जनपद की ग्राम पंचायत थरा के पूर्व सरपंच रघुनाथ शर्मा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी थरा से चित्रकूट धाम तक 8 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसका शुभारंभ गत शुक्रवार करे थरा के बगराजन माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ था। सोमवार को पदयात्रा पन्ना जिले के अजयगढ़ सिंहपुर से प्रारंभ होकर कालिंजर के समीप धरमपुर आश्रम पहुंची। इस दौरान रास्ते के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।यात्रा के संयोजक रघुनाथ शर्मा ने बताया कि रविवार को यात्रा पन्ना जिले अजयगढ़ सिंहपुर पहुंची थी, जहां रात्रि विश्राम हुआ। सोमवार को प्रात: सिंहपुर से पुन: पदयात्रा प्रारंभ हुई जो विभिन्न ग्रामों से होते हुए कालिंजर के समीप धरमपुर आश्रम पहुंची। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्राम नयागांव में सरंपच सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा पदयात्रों का भव्य आत्मीय स्वागत कर जलपान कराया गया। श्री शर्मा ने बताया कि आज यानी की 17 सितंबर का रात्रि विश्राम नरदाहा में, 18 सितंबर का रात्रि विश्राम बघेला बारी में तथा 19 सितंबर का रात्रि विश्राम चित्रकूट के भरतकूप में होगा। इसके बाद 20 सितंबर को यात्रा चित्रकूट धाम पहुंचेगी जहां भक्तों की टोली भगवान कामतानाथ के मंदिर में माथा टेककर परिक्रमा करेगी। पदयात्रा में रघुनाथ शर्मा के साथ उनकी धर्मपत्नी गायत्री शर्मा, संतोष साहू, अनीता साहू, श्यामलाल कुशवाह, जुगल प्रजापति, हल्के पटेल, अशोक पटेल, देवेन्द्र विश्वकर्मा, शिवेन्द्र पटेल, विष्णु शर्मा, राममिलन यादव, अरविंद रैकवार, पप्पू शर्मा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, भूपत यादव, सूरज पटेल, विकास रैकवार, धर्मेन्द्र पटेल, चंदा यादव, कौशल्या यादव, करन शर्मा, सुनील शर्मा, कन्हैया अहिरवार सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।









