
राजनगर जनपद की ग्राम पंचायत गोरा की सरपंच कु. ज्योति मिश्रा के निवास पर भगवान गणपति की अनूठी झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन सुबह-शाम विधि-विधान से आरती होने के साथ-साथ शाम के वक्त ग्रामीण महिलाओं द्वारा यहां भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं। सरपंच कु. ज्योति मिश्रा ने बताया कि वे पिछले 3 वर्षों से अपने निवास पर गणपति की स्थापना करते आ रही हैं।









