Home डेली न्यूज़ अजयगढ़-सिंहपुर पहुंची पूर्व सरपंच की धार्मिक पदयात्रा

अजयगढ़-सिंहपुर पहुंची पूर्व सरपंच की धार्मिक पदयात्रा

30
0
Jeevan Ayurveda

पन्ना में एलआईसी के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत

छतरपुर। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर छतरपुर जनपद की ग्राम पंचायत थरा के पूर्व सरपंच रघुनाथ शर्मा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी थरा से चित्रकूट धाम तक 8 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसका शुभारंभ गत शुक्रवार करे थरा के बगराजन माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ था। रविवार को पदयात्रा पन्ना जिले के मनौर से प्रारंभ होकर पन्ना होते हुए अजयगढ़ के सिंहपुर पहुंची जहां तीसरे दिन का विश्राम हुआ। पन्ना में भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी-कर्मचारियों एवं बीमा सलाहकारों ने यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए फल एवं मिष्ठान का वितरण किया।यात्रा के संयोजक रघुनाथ शर्मा ने बताया कि शनिवार को यात्रा पन्ना जिले के ग्राम मनौर पहुंची जहां रात्रि विश्राम किया गया इसके बाद रविवार की सुबह पुन: यात्रा प्रारंभ हुई, जो पन्ना होते हुए अजयगढ़ के सिंहपुर पहुंची। उन्होंने बताया कि आज प्रात: सिंहपुर से पुन: पदयात्रा प्रारंभ होगी तथा आज का रात्रि विश्राम धरमपुर आश्रम में होगा। इसी तरह कल यानी की 17 सितंबर का रात्रि विश्राम नरदाहा में, 18 सितंबर का रात्रि विश्राम बघेला बारी में तथा 19 सितंबर का रात्रि विश्राम चित्रकूट के भरतकूप में होगा। इसके बाद 20 सितंबर को यात्रा चित्रकूट धाम पहुंचेगी जहां भक्तों की टोली भगवान कामतानाथ के मंदिर में माथा टेककर परिक्रमा करेगी। पदयात्रा में रघुनाथ शर्मा के साथ उनकी धर्मपत्नी गायत्री शर्मा, संतोष साहू, अनीता साहू, श्यामलाल कुशवाह, जुगल प्रजापति, हल्के पटेल, अशोक पटेल, देवेन्द्र विश्वकर्मा, शिवेन्द्र पटेल, विष्णु शर्मा, राममिलन यादव, अरविंद रैकवार, पप्पू शर्मा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, भूपत यादव, सूरज पटेल, विकास रैकवार, धर्मेन्द्र पटेल, चंदा यादव, कौशल्या यादव, करन शर्मा, सुनील शर्मा, कन्हैया अहिरवार सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here