Home डेली न्यूज़ पर्यटन नगरी के पत्रकार ने सजाया भगवान गजानन की अनूठा दरबार

पर्यटन नगरी के पत्रकार ने सजाया भगवान गजानन की अनूठा दरबार

30
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। नगर में जगह-जगह भगवान गणेश की मूर्ति विराजित हैं, जहां पर विधि-विधान से पूजा अर्चना और सुबह-शाम आरती वंदना हो रही है। नगर के सेवाग्राम में पत्रकार आनंद अग्रवाल के निवास पर मिट्टी से निर्मित मराठी राजा गणपति देव की झांकी सजाई गई है जो कि इन दिनों नगर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। गौरतलब है कि पत्रकार आनंद अग्रवाल पिछले बीस वर्षों से लगातार अपने निवास पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करते आ रहे हैं। उनके यहां स्थापित होने वाली मिट्टी की मूर्ति दमोह जिले के हटा में स्थित दिलीप कला सदन से आती है। उनके निवास पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में गणेशभक्त दर्शन और पूजा करने पहुंच रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here