Home डेली न्यूज़ पाकिस्तान बॉर्डर के समीप से लड़की को तलाश लायी पुलिस

पाकिस्तान बॉर्डर के समीप से लड़की को तलाश लायी पुलिस

37
0
Jeevan Ayurveda

जिस लड़के के साथ थी लड़की उस पर लगा रेप का आरोप
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी ने मुस्कान अभियान के तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लापता हुईं लड़कियों की शीघ्र तलाशी के लिए निर्देशित किया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी राजनगर सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक दिसम्बर 23 को लापता एक लड़की को दस्तयाब किया गया है। अपहृता को ग्राम वनतलाब थाना डुमाना जम्मू राज्य पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास से दस्तयाब किया गया एवं महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपहृता से पूछताछ की गई। मेडिकल रिपोर्ट एवं पीडि़ता के कथनों के आधार पर धारा 366,376(2)(एन), 506 ता.हि. व 5(एल)/6 पॉक्सो  एक्ट का इजाफा किया गया। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उम्र 28 साल को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। उक्त  कार्यवाही में उप निरी. सिद्धार्थ शर्मा थाना प्रभारी राजनगर, सउनि रामरतन गोस्वामी, प्रधान आरक्षक सूर्य प्रकाश बाजपेयी, आर प्रभात द्विवेदी, शिवकुमार, नीतू गर्ग, अंकित एवं सायबर सेल के संदीप तोमर, किशोर, धर्मराज की मुख्य भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here