Home डेली न्यूज़ 1 सितंबर को आयोजित होगा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

1 सितंबर को आयोजित होगा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

37
0
Jeevan Ayurveda

तैयारियों को लेकर हुई बैठक, बनाई गई आयोजन की रूपरेखा

छतरपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय पर यादव समाज द्वारा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाना है। उक्त आयोजन की तैयारियों के तारतम्य में शनिवार को शहर के एक निजी होटल में जिला यादव समाज के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य बनाने के लिए उपस्थित लोगों ने सुझाव दिए, साथ ही आयोजन की रूपरेखा बनाई गई।यादव समाज के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह यादव ने बताया कि समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है, उसी क्रम में इस वर्ष भी जिला मुख्यालय पर भव्य जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में समाज के वरिष्ठ जनों और पदाधिकारियों ने आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान करने के लिए अपने सुझाव दिए हैं, जिन पर विचार-विमर्श करने के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। बैठक में उपस्थित छतरपुर विधायक ललिता यादव के पुत्र तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र यादव मोनू ने बताया कि आगामी 1 सितंबर को छतरपुर में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सर्वसमाज से आयोजन में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here