Home डेली न्यूज़ निरंकारी चैरिटेबिल फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण

निरंकारी चैरिटेबिल फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउण्डेशन के सदस्यों ने बाल संप्रेक्षण गृह के सामने स्थित पं. चन्द्रशेखर आजाद पार्क में पौधरोपण किया। इस मौके पर सत्कार योग मुखी पार्वती नायक एवं सेवादल संचालक डॉ. रामपाल के साथ-साथ अरविंद उपस्थित रहे। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन ब्रांच छतरपुर के हरीश निरंकारी ने बताया कि 10 लाख से अधिक पौधे लगाने का निरंकारी मिशन द्वारा संकल्प लिया गया है। वन नेस वन परियोजना के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। कोरोनाकाल में प्राणवायु के लिए लोग तड़पते रहे इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। सेवादल के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here