Home डेली न्यूज़ 9वीं कांवड़ यात्रा सिद्ध क्षेत्र जटाशंकर धाम के लिए रवाना, आज होगा...

9वीं कांवड़ यात्रा सिद्ध क्षेत्र जटाशंकर धाम के लिए रवाना, आज होगा भोलेनाथ का जलाभिषेक

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले 9 वर्षों से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू छतरपुर से जटाशंकर धाम तक कांवड़ यात्रा लेकर जा रहे हैं। इस वर्ष भी यह यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। डीजे, ढोल नगाड़ों के साथ हजारों की तादाद में लोग भोलेनाथ के जयकारों के साथ जटाशंकर धाम के लिए निकल पड़े। सोमवार को भगवान भोलेनाथ का अभिषेक होगा।शहर के रामचरित मानस मैदान से दोपहर में कांवड़ यात्रा की विधिविधान से पूजा के साथ निकासी हुई। पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू, पूर्व नपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया है। दो दिवसीय कांवड़ यात्रा सोमवार को जटाशंकर धाम पहुंचेगी। डीजे, बैण्ड बाजा, संगीत मण्डली के साथ भजन कीर्तन करते हुए लोग उत्साह से चल रहे हैं। कांवड़ यात्रा का उत्साह बढ़ाने के लिए जगह-जगह लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। रामचरित मानस मैदान से शुरू हुई यात्रा चौक बाजार, महल तिराहा, छत्रसाल चौक, पुराना बिजावर नाका होकर सिद्ध क्षेत्र जटाशंकर धाम के लिए निकल पड़ी। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनकर बुन्देलखण्ड का केदारनाथ कहे जाने वाले जटाशंकर धाम जाकर भोलेनाथ को प्रणाम करेंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here