
चंदला। कस्बे की बड़ी फील्ड के पास मौजूद चाय-पान की गुमटी में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। रात करीब 12 बजे हुई घटना की जानकारी जैसे ही गुमटी संचालक महिला पूनम साहू को मिली, वैसे ही उसने मौके पर जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल मशीन ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गुमटी रखा फ्रिज, पेप्सी और किराने का सामान जलकर खाक हो गया था। महिला ने बताया कि उसे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है, उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।









