
5 से 15 अगस्त तक अटल सभागार में होगा आयोजन
छतरपुर। जगद्गुरुत्तम श्री कृपालुजी महाराज की प्रमुख प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवीजी के 11 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन दिनांक 5 से 15 अगस्त, शाम 7 से 9 बजे तक अटल सभागार संत शरीर बब्बा जू महाराज आश्रम परिसर बिजावर नाका छतरपुर में आयोजित होने जा रहे हैं। मनुष्य देह देवदुर्लभ, जीव का चरम लक्ष्य – आंनदप्राप्ति, विश्व का प्रत्येक जीव नास्तिक, भगवत प्राप्ति के लिए भगवद् कृपा आवश्यक, मन बुद्धि की शरणागति से ही भगवान की प्राप्ति संभव, संसार का स्वरुप, वास्तविक गुरु की शरणागति से भगवत प्राप्ति संभव आदि विषयों पर वेद शास्त्रों, गीता, भागवत, रामायण आदि धर्मग्रंथों के आधार पर समन्वयात्मक प्रवचन श्रृंखला का लाभ छतरपुर वासियों को प्राप्त होगा।









