
छतरपुर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित संगम के जल से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक करने के लिए 15 कांवडिय़ों का जत्था बाइक से 850 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाल रहा है। शनिवार को कांवडिय़ों का यह दल अपनी यात्रा के तहत छतरपुर पहुंचा जहां शहरवासियों ने कांवडिय़ों का स्वागत किया। कांवडिय़ों के दल में शामिल डॉ. महेश कुमार ने बताया कि हमारी 15 लोगों की टीम पिछले कई वर्षों से सावन के माह में यह यात्रा करती है। हमने 1 अगस्त को अपनी यात्रा शुरू की थी, अब तक 350 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है और 550 किलोमीटर की यात्रा अभी शेष है।








