
नौगांव। नगर के मुक्तिधाम के समीप भूतेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। नगर के समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों के सहयोग से प्रतिमा का निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए रणनीति बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि नगर का एकमात्र श्मशान घाट झांसी मार्ग पर नदी के पास मौजूद हैं, जहां वर्ष 2018 में तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाषा धीरेंद्र शिवहरे के द्वारा सौंदर्यीकरण का कार्य करीब एक करोड़ रूपया से कराया गया था। उसी दौरान मुक्तिधाम में भूतेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए स्ट्रक्चर तैयार किया गया था। इसके बाद पिछले करीब 6 वर्षों में यह कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा था। अब एक बार फिर नगर के समाजसेवियों ने इस दिशा में प्रयास शुरु किए गए हैं। निर्णय हुआ है कि शहरवासियों के सहयोग से भूतेश्वर महादेव की भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी।









