Home डेली न्यूज़ बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

24
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महोबा रोड पर उर्मिल नदी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। छतरपुर शहर के फूला देवी बाईपास पर रहने वाले संजीव कुमार अहिरवार ने बताया कि मृतक कालीचरण अहिरवार उम्र 45 वर्ष उसके परिवार का सदस्य है और वह शुक्रवार को किसी काम से ग्राम कैमाहा गया था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। कैमाहा से वापिस घर आते वक्त उर्मिल नदी के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को कुचल दिया, जिससे कालीचरण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के करीब आधे घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here