Home डेली न्यूज़ बरसात में बढ़ा बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल फुल

बरसात में बढ़ा बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल फुल

41
0
Jeevan Ayurveda

कम पडऩे लगे इंतजाम, दो लिफ्टों के खराब होने से मरीज परेशान

छतरपुर। बरसात का मौसम शुरू होते ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढऩे लगा है। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीडि़त सैकड़ों मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ी हुई संख्या के कारण जहां अस्पताल के सभी वार्ड भर गए हैं तो वहीं दवा जैसे काउंटर पर भी लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल में मौजूद संसाधन मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण कम पडऩे लगे हैं। सोमवार को यहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए परेशान होते नजर आए।डॉ. शरद मिश्रा ने बताया कि बरसात के आते ही दूषित पानी और खानपान के अलावा मच्छर मक्खियों से होने वाले रोगों का खतरा बढ़ जाता है। जिला अस्पताल में भी प्रतिदिन वायरल बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में सुबह की ओपीडी लगभग एक हजार से लेकर 1200 मरीजों तक होती है जो अब 1500 मरीजों से लेकर 2000 तक पहुंच रही है। ओपीडी में बैठे डॉक्टर मरीजों को कतारबद्ध कर इलाज दे रहे हैं तो वहीं एक्सरे, दवा काउंटर और जांच काउंटर पर भी मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल के भवन को पांच मंजिला बना दिया लेकिन ऊपर तक जाने के लिए लगाईं गईं चार में से दो लिफ्टें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग मरीजों को भी सीढिय़ों से ऊपर जाना पड़ रहा है। मरीज के परिजन आजाद मोहम्मद और नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि लिफ्ट के खराब होने से उन्हें अपने भर्ती मरीज के उपचार में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here