Home डेली न्यूज़ क्षतिग्रस्त भवन में संचालित हो रहा निजी विद्यालय

क्षतिग्रस्त भवन में संचालित हो रहा निजी विद्यालय

43
0
Jeevan Ayurveda

छत से टपक रहा पानी, हो सकता है बड़ा हादसा

भगवां। प्रदेश सरकार भले ही निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए विविध प्रयास कर रही हो लेकिन ग्रामीण अंचलों में संचालित निजी विद्यालय संचालकों की मनमानी अब भी जारी है। ताजा मामला बड़ामलहरा जनपद अंतर्गत आने वाले भगवां कस्बे का है जहां क्षतिग्रस्त भवन में निजी विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। हालात यह हैं कि विद्यालय के कक्षों की छत से पानी टपक रहा है, ऐसे में किसी दिन बड़ा हादसा घटित हो सकता है लेकिन क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगवां में संचालित सैगेसिटी इंग्लिश स्कूल के संचालक कोमल राजपूत द्वारा निजी विद्यालयों के संचालन हेतु निर्धारित किए गए किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। एक ओर विद्यालय के कक्षों की छत से पानी टपक रहा है तो वहीं दूसरी ओर दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें हैं। इसी क्षतिग्रस्त भवन में छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाने का दावा करते हुए विद्यालय संचालक द्वारा भोले-भाले लोगों से फीस के रूप में मोटी रकम वसूली जा रही है। सूत्रों की मानें तो बारिश के मौसम उक्त विद्यालय का भवन धराशायी हो सकता है, और यदि यह बात सही है तो बच्चों की जान दांव पर है। इसके अलावा सैगेसिटी इंग्लिश स्कूल के मुख्य द्वार के सामने गंदगी का अंबार है। नालियों की साफ-सफाई न होने के चलते बच्चों को गंदगी से बीच से गुजरना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कस्बों और ग्रामीण अंचलों में संचालित निजी विद्यालयों की कभी जांच नहीं की जाती जिसके चलते निजी विद्यालय संचालकों के हौसले बुलंद हैं।इनका कहनाआपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है, अगर निजी विद्यालय में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त है तो जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए बीईओ को निर्देश दिए जाएंगे।प्रशांत अग्रवाल, एसडीएम, बड़ामलहरा

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here