
छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दमऊ में एक युवक कटर मशीन से लकड़ी काट रहा था तभी मशीन उसके हाथ से छूटकर पैरों पर जा गिरी और उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। हादसे के बाद युवक को उसके परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उर्दमऊ निवासी 22 वर्षीय चंद्रेश कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने खेत पर कटर मशीन से सूखी लकड़ी काट रहा था इसी दौरान मशीन हाथ से छूट कर उसके पैरों की ऊपर गिर गई। चूंकि मशीन चालू थी इसलिए मशीन की चपेट में आकर उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। हादसे के बाद चंद्रेश को उसके परिजन लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल लाए।









