Home डेली न्यूज़ जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी और बच्चों पर हुआ हमला

जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी और बच्चों पर हुआ हमला

50
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस पर लगे मारपीट करने वालों से सांठ-गांठ के आरोप

छतरपुर। भगवां थाना अंतर्गत आने वाली घुवारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बछरावनी में बीते रोज जमीनी विवाद के चलते पूरे परिवार के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई थी। पीडि़त परिवार का आरोप है कि घुवारा चौकी पुलिस ने मारपीट करने वालों से सांठ-गांठ कर ली है। शुक्रवार को पीडि़त परिवार ने एसपी और डीआईजी से मामले की शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।ग्राम बछरावनी निवासी महेन्द्र सिंह घोष ने बताया कि गांव के मोहन सिंह पुत्र पूरन सिंह घोष से उसका जमीनी विवाद चल रहा है, जो कि एक शासकीय शिक्षक भी है। महेन्द्र के मुताबिक बीते रोज वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर था तभी मोहन सिंह, नरेश सिंह और दिनेश सिंह अपने परिवार के एक दर्जन से अधिक सदस्यों के साथ वहां आया और गाली-गलौज करते हुए उसके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में महेन्द्र के साथ-साथ उसकी पत्नी मिथिलेश, 5 पुत्रियां और 1 पुत्र घायल हुआ है। महेन्द्र का आरोप है कि घटना के बाद वह शिकायत करने के लिए घुवारा चौकी गया था लेकिन उसके पहुंचने से पहले आरोपी पक्ष ने चौकी पुलिस से सांठ-गांठ कर ली जिसके चलते पुलिस ने उसे दिन भर चौकी में बैठाए रखा और बाद में अपने मन मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर उसे चलता कर दिया। महेन्द्र ने पुलिस अधीक्षक और डीआईजी कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर आरोपियों पर सख्त कार्रावाई करने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here