
छतरपुर। शादी का सामान लेकर बाईक से घर आ रहा युवक उस समय हादसे का शिकार हो गया जब अचानक बाईक के सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के दौरान बाईक फिसल गई और युवक गिरकर घायल हो गया। युवक को चंदला में प्राथमिक उपचार दिलाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक दिनेश अहिरवार निवासी लवकुशनगर बाईक से चंदला जा रहा था। चंदला के पास पेट्रोल पंप के समीप शाम करीब 6 बजे सड़क में अचानक बाईक के सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोग दिनेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदला ले गए। दिनेश के परिजन राकेश ने बताया कि उन्हें जैसे ही जानकारी लगी वे भी अस्पताल पहुंच गए। चूंकि सिर में गंभीर चोट आयी है इसलिए चंदला के डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया है।








