Home डेली न्यूज़ पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

66
0
Jeevan Ayurveda

लूट की वारदात के बाद हो गया था फरार
छतरपुर। थाना जुझारनगर पुलिस ने मार्च में हुई एक लूट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित था। आरोपी ने 19 मार्च को एक कैमरामैन के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस लूट की वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं। चौथे आरोपी को भी पुलिस ने अब दबोच लिया है।
जानकारी के मुताबिक 19 मार्च की रात 8 बजे जुझानगर क्षेत्र के अंतर्गत 19 वर्षीय राकेश कुशवाहा के साथ चार लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। राकेश एक कैमरामैन है जो कि अपने कैमरे, मोबाइल आदि उपकरण लेकर जा रहा था जिसे चार लोगों ने लूट लिया था। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल था। इस मामले में पूर्व में ही मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुनील कुशवाहा ग्राम चुरबरा, दूसरा आरोपी सुरेन्द्र यादव सहित एक नाबालिग को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब पुलिस ने शेष बचे एक और आरोपी पप्पू उर्फ सुनील प्रजापति निवासी भाटीपुरा मोहल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जुझार नगर  राजेंद्र सिंह, आरक्षक राम मूर्ति, अनिल, सचान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here