Home डेली न्यूज़ ईद के मौके पर युवक ने किया रक्तदान

ईद के मौके पर युवक ने किया रक्तदान

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ईद के मुबारक मौके पर अजीज खान ने रक्तदान करके पीडि़त महिला से कहा ईद मुबारक। रक्तवीर अजीज ने कहा कि धन दौलत का जकात तो सभी करते है, ईद के मुबारक मौके पर रक्त की जकात से ज्यादा पाक और नेमत का काम सिर्फ रक्तदानी ही करते हैं। रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीज नंदनी व्यास जिसके बच्चे छोटे हैं रक्तदान कर नही सकते थे। नंदिनी के पति का निधन पूर्व में हो गया है। पीडि़ता 6 दिनों से रक्त के लिये परेशान थी। कहीं से मदद नही मिल पा रही थी। ऐसे में पड़ोसी मरीज के परिजन  अश्वनी एवं उनके मित्र अंचल जैन की सूचना पर ईद के मुबारक मोके पर कई बार के रक्तदानी अज़ीज खान ने तुरंत ब्लड बैंक पंहुचकर बेवा महिला के लिए रक्तदान किया।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here