Home डेली न्यूज़ गांव के बाहर खोली जाए शराब दुकान, पंचायत ने लिया फैसला

गांव के बाहर खोली जाए शराब दुकान, पंचायत ने लिया फैसला

34
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर को आवेदन देकर रखी स्थान परिवर्तन की मांग
छतरपुर। जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बृजपुरा के सरपंच और ग्रामीणों ने मिलकर गांव की शराब दुकान का स्थान गांव के बाहर निर्धारित करने का फैसला लिया है। सरपंच ने पंचायत के प्रस्ताव सहित एक आवेदन भी कलेक्टर को दिया है, जिसमें शराब दुकान का स्थान परिवर्तन करने की मांग की गई है।
कलेक्टर के सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख है कि पूर्व में जो शराब दुकान ग्राम गठेवरा में संचालित हो रही थी उसका स्थल परिवर्तन कर ग्राम बृजपुरा कर दिया गया है, जबकि बृजपुरा के लोग इससे सहमत नहीं हैं। ग्रामीणों की सहमति से पंचायत ने शराब दुकान का स्थान गांव के बाहर निर्धारित करने का प्रस्ताव पारित किया है। ग्रामीणों का मानना है कि गांव में शराब दुकान होने से गांव का माहौल खराब होगा। ग्रामवासियों ने शराब दुकान का स्थान गांव के बाहर निर्धारित करने की मांग की है और अन्यथा की स्थिति में चुनाव के पश्चात उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here