Home डेली न्यूज़ अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा

24
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर के वार्ड क्रमांक 5 अलीगंज मोहल्ला में रहने वाले सलीम मंसूरी की मौत हो गई। युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। घायल अवस्था में युवक के परिजन प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद जिला अस्पताल ला रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। उधर घटना को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बिजावर के रहने वाले बबलू मंसूरी ने बताया कि उसका भाई सलीम रात करीब 7 बजे मोटर साईकिल से गुलगंज रोड पर जा रहा  था तभी उन्हें किसी ने सूचना दी कि चक्कर की सड़क के पास सलीम घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे और सलीम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत नाजुक होने की स्थिति में परिजन जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे लेकिन ईशानगर तिराहे के पास उसकी मृत्यु हो गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here