Home डेली न्यूज़ ई-रिक्शा को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, चालक घायल

ई-रिक्शा को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, चालक घायल

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के पन्ना रोड पर सिविल लाइन थाना के समीप शनिवार की सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।
शहर की विश्वनाथ कॉलोनी निवासी बॉबी मिश्रा ने बताया कि उसका भाई निक्की मिश्रा शनिवार की सुबह अपना ई-रिक्शा लेकर एक धार्मिक स्थल पर गया था। यहां से वापिस लौटते समय पन्ना रोड पर सिविल लाइन थाना के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही एंबुलेंस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना के वक्त ई-रिक्शा पर एक यात्री भी बैठा था, जो मामूली रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना में निक्की मिश्रा को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद निक्की को ग्वालियर रेफर किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here