Home डेली न्यूज़ चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 60 मरीजों को मिलेगी दोबारा रोशनी

चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 60 मरीजों को मिलेगी दोबारा रोशनी

27
0
Jeevan Ayurveda

टौरिया परिसर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न
छतरपुर। नगर के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान टोरिया मंदिर परिसर पर हनुमान टोरिया सेवा समिति द्वारा आयोजित एवं एक दिवसीय  नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ।
यह शिविर कल्याणदास धर्मशाला एवं चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया। समिति के गिरजा पाटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए डॉ अरविन्द मिश्रा सहित 10 सदस्यीय टीम के द्वारा 250 से अधिक आंखों के मरीजों का परीक्षण एवं जांच की गई जिसमें 60 मरीज मोतियाबिंद केऑपरेशन हेतु चिन्हित किये गए जिन्हे हनुमान टोरिया मंदिर से 1 अप्रैल को चित्रकूट ले जाया जायेगा। अन्य मरीजों का इलाज कर दवा एवं चश्मा वितरित किए।
इस अवसर पर हनुमान टोरिया सेवा समिति ने कल्याणदास धर्मशाला एवं चेरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्यों का शिविर में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हरि अग्रवाल संटू अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, लखन सोनी, मुकेश जैन, एमएल विश्वकर्मा, नारायण मिश्रा, डीसी पाठक, लालू गुप्ता, पुष्पेंद्र वैद्य, नारायण मिश्रा, राकेश सेन, पप्पू महाराज, भोले गुप्ता, राजेंद्र खरे, संतोष नामदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here