Home डेली न्यूज़ छत्रसाल शौर्यपीठ का स्थापना दिवस समारोह आज

छत्रसाल शौर्यपीठ का स्थापना दिवस समारोह आज

31
0
Jeevan Ayurveda

कवि सम्मेलन के साथ भाषण चित्रकला प्रतियोगिता होगी

छतरपुर। छतरपुर के मऊसहानियां में स्थित 51 फिट ऊंची महाराजा छत्रसाल की विशाल प्रतिमा को स्थापित हुए 7 वर्ष हो गए हैं। 7 साल पहले नागरिकों के सहयोग और बुन्देली भावनाओं के समावेश से इस विशाल प्रतिमा की स्थापना कर यहां महाराजा छत्रसाल शौर्यपीठ की स्थापना की गई थी। प्रतिमा के अनावरण पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत पधारे थे।महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान अपने 7वें स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक मनाने जा रहा है। संस्थान की ओर से अध्यक्ष राकेश शुक्ला राधे ने बताया कि महाराजा छत्रसाल की शौर्य गाथाओं और उनके जीवन दर्शन को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संकल्पित संस्थान अपने कार्यों से निरंतर प्रगति कर रहा है। संस्थान द्वारा अपना 7वां स्थापना दिवस महाराजा छत्रसाल शौर्यपीठ मऊसहानियां में शाम 7 बजे समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों से आए छात्र-छात्राओं के द्वारा निबंध लेखन, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। उन्होंने बुन्देलखण्ड के लोगों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here