Home डेली न्यूज़ लुगासी पुलिस पर लगे मारपीट के गंभीर आरोप

लुगासी पुलिस पर लगे मारपीट के गंभीर आरोप

55
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त परिवार ने कलेक्टर से की शिकायत
छतरपुर। नौगांव थानांतर्गत आने वाली लुगासी चौकी प्रभारी सहित चौके के अन्य पुलिस बल पर थाना क्षेत्र के ग्राम बरट-सड़ेरी निवासी अहिरवार परिवार के द्वारा चोरी के झूठे केस में फंसाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया गया है। पीडि़त परिवार ने मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
बरट सड़ेरी निवासी रचना अहिरवार ने बताया कि गांव के बबलू अहिरवार के परिवार से उसके परिवार की पुरानी बुराई है। गत 8 अप्रैल को बबलू के घर चोरी हुई थी, जिसके बाद बबलू ने पुरानी बुराई के चलते रचना के पति नरेन्द्र अहिरवार और देवर विजय अहिरवार पर चोरी करने का झूठा आरोप लगाते हुए लुगासी चौकी में शिकायत कर दी थी। रचना के मुताबिक लुगासी चौकी पुलिस ने मामले की जांच किए बगैर ही उसके पति नरेन्द्र और देवर विजय को गिरफ्तार कर लिया। जब घर की महिलाएं और अन्य सदस्य चौकी पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। रचना के मुताबिक मारपीट किए जाने के बाद अगले दिन पुलिस घर आई और घर में रखे जेवरात तथा नगदी को चोरी का बताकर अपने साथ ले गई। रचना का यह भी आरोप है कि पुलिस ने मामले को निपटाने की बात कहकर उससे पैसे भी लिए हैं। रचना सहित घर के अन्य सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here